February 24, 2026
Durg: ट्रक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, दोस्तों के सामने हुआ हादसा

Durg: ट्रक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, दोस्तों के सामने हुआ हादसा

Jan 3, 2026

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भिलाई निवासी पुनीत साहू के रूप में हुई है, जो दोस्तों के साथ घूमने के बाद वापस लौट रहा था। हादसा धमधा-बेमेतरा मुख्य मार्ग स्थित बड़े पुल पर हुआ।

दोस्तों संग घूमने गया था धमधा
जानकारी के अनुसार, भिलाई के जामुल क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर वार्ड क्रमांक-5 निवासी पुनीत साहू, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों दीपक वर्मन, विजय सिंह सहित अन्य के साथ धमधा घूमने गया था। दोपहर बाद सभी वापस जामुल लौट रहे थे।

ट्रक में बैठा, दोस्त बाइक से चल रहे थे पीछे
वापसी के दौरान पुनीत साहू सिरनाभाठा वेयरहाउस से जामुल जा रहे ट्रक (क्रमांक CG 07 CA 1141) में ड्राइवर के साथ बैठ गया, जबकि उसके दोस्त दीपक वर्मन और विजय सिंह बाइक से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
दोपहर करीब 2.40 बजे बड़े पुल के ऊपर ट्रक के तेज और लापरवाही से चलने के कारण पुनीत का संतुलन बिगड़ गया और वह चलते ट्रक से नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान वह ट्रक के पीछे के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव हुआ बुरी तरह क्षत-विक्षत
हादसे में युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने तुरंत परिजनों को हादसे की सूचना दी।

परिजनों को फोन कर दी गई जानकारी
दोपहर करीब 3.15 बजे दीपक वर्मन ने पुनीत के परिजनों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन रिश्तेदार पवन साहू और भोला साहू के साथ तत्काल धमधा रवाना हुए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix