
Durg: दातून तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद, धक्का-मुक्की में महिला की मौत
मामूली कहासुनी ने लिया गंभीर रूप
दुर्ग। जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरीद में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और इसमें 55 वर्षीय महिला राधाबाई की मौत हो गई। दातून तोड़ने को लेकर दो महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे इतना बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सुबह 9:30 बजे हुई घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे राधाबाई और उसी गांव की 27 वर्षीय हेमा भारती के बीच दातून तोड़ने के मामले को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी कुछ ही देर में तेज हो गई और दोनों महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान राधाबाई जमीन पर गिर गईं और उनकी हालत बिगड़ गई।
पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधाबाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला हेमा भारती को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद बोरीद गांव में तनाव और दुख का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली बात पर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



