March 4, 2026
Durg में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार के विरोध के बाद कंपनी ने दी 5 लाख मुआवजा

Durg में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार के विरोध के बाद कंपनी ने दी 5 लाख मुआवजा

Nov 14, 2025

स्वस्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में हुआ हादसा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित स्वस्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवल पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा 12 नवंबर को हुआ जब नवल अपने नियमित कार्य में व्यस्त था।

करंट लगने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से नवल पटेल गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खामी के कारण।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix