February 1, 2026
दुर्ग में क्रिप्टो ठगी का पर्दाफाश: पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, 62 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

दुर्ग में क्रिप्टो ठगी का पर्दाफाश: पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, 62 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

Jul 8, 2025

दुर्ग, 8 जुलाई 2025:

थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने फर्जी वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए भोले-भाले लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगा।

ठगी का मामला

पद्मनाभपुर निवासी डॉ. बसंत वर्मा (59 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि फरवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से कुछ लोग उन्हें क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर ठग रहे थे। इस दौरान उनके साथ 62,78,187 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 171/24, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान जिला सायबर सेल और विभिन्न बैंकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी साहिल कुमार के भारतीय स्टेट बैंक खाते में 14,10,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सायबर सेल, थाना पद्मनाभपुर, और थाना भिलाई-3 के कर्मचारियों को पंजाब भेजा। कड़ी मेहनत और सायबर सेल की मदद से पुलिस ने पंजाब के जिला मंशा, थाना शार्दुलगढ़ से दो आरोपियों, साहिल कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है।

आरोपियों का खुलासा

पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस ठगी में संदीप यादव नामक व्यक्ति भी शामिल था, जो आलू का थोक व्यापार करता है। संदीप के साथ मिलकर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर ठगी की। संदीप यादव के दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण उसे नोटिस देकर न्यायालय में पेश होने की हिदायत दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों और खाताधारकों की तलाश में जुटी है।

ठगी का तरीका

आरोपियों ने Indusind Bank, ICICI Bank, Punjab and Sindh Bank, dbs, कोटक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, और Yes Bank के विभिन्न खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए किया। साहिल कुमार ने अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते में 14,10,000 रुपये लिए, जबकि राकेश कुमार ने उसी राशि में से 5,00,000 रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

साहिल कुमार: पिता अशोक कुमार, भारतीय स्टेट बैंक खाते में 14,10,000 रुपये प्राप्त।

राकेश कुमार: पिता अमरजीत लाल, 5,00,000 रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर।

👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix