March 5, 2026
Durg छावनी में Shooter करण साव के घर पर निगम की कार्रवाई,पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया

Durg छावनी में Shooter करण साव के घर पर निगम की कार्रवाई,पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया

Dec 3, 2025

10 दिन पहले कैंप-2 मार्केट में चलाई थी गोली

आरोपी करण साव अभी जेल में

दुर्ग। छावनी कैंप एरिया में मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शूटर करण साव के घर बने अतिक्रमण को पुलिस बल की उपस्थिति में ढहा दिया। निगम की टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

गोलीकांड के बाद से निगम की निगाह थी अवैध निर्माण पर

सूत्रों के अनुसार आरोपी करण साव ने करीब 10 दिन पहले कैंप-2 मार्केट के पास गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटनाक्रम के बाद नगर निगम ने उसके घर के अवैध निर्माण की जांच शुरू की थी। सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद आज यह कार्रवाई की गई।

आस-पास के लोगों में राहत, कहा—कानून से ऊपर कोई नहीं

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। स्थानीय निवासियों ने निगम और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix