
Durg: कलेक्टोरेट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, बच्ची की जान बाल-बाल बची
दुर्ग। बुधवार रात करीब 10:30 बजे कलेक्टोरेट के सामने पटेल चौक में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती की जान बाल-बाल बची। हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी।

हादसे में दो की मौत, एक घायल
मृतकों की पहचान सलमा (25) और खिलेेश्वर साहू, दोनों कुंडा पारा, अटल आवास निवासी के रूप में हुई है। वहीं सलमा की सहेली कुमोदनी गौड़ इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई, लेकिन उसकी जान बच गई।

डंपर की चपेट में आए तीनों
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों लोग एक्टिवा से इंदिरा मार्केट की ओर से कलेक्टोरेट के बगल वाली सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग नगर निगम का एक कचरा डंप करने वाला डंपर पुलगांव की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सलमा और खिलेेश्वर को मृत घोषित कर दिया। कुमोदनी गौड़ की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


