
Durg: बर्थडे पार्टी से लौटते युवक की दर्दनाक मौत
दुर्ग में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से गिरी, दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना निकुम–मासाभाठ मार्ग पर हुई, जहां बर्थडे पार्टी से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। रास्ते में पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
इलाज से पहले तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
अंडा थाना क्षेत्र की घटना
मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और बाइक की गति की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



