February 10, 2026
स्कूल जाते समय ट्रेलर की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

स्कूल जाते समय ट्रेलर की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Feb 8, 2026

दुर्ग। दुर्ग जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा 3 फरवरी को खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस आईटीआई के पास हुआ था।

स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी की सुबह किरण जांगड़े अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रेया जांगड़े को सेक्टर-10 स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान भिलाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (CG04HB3911) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
हादसे में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल गायत्री अस्पताल, सुपेला लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम श्रेया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्पर्श अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम
इलाज के दौरान उसी दिन रात करीब 8 बजे मासूम श्रेया जांगड़े ने दम तोड़ दिया। बच्ची की उम्र 5 वर्ष 6 माह बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं मां किरण जांगड़े का इलाज अब भी जारी है।

खुर्सीपार निवासी है परिवार
मृतिका श्रेया के पिता भूपेन्द्र जांगड़े खुर्सीपार क्षेत्र  में निवासरत हैं। घटना के समय मां रोज की तरह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने निकली थीं।

तीन दिन बाद दर्ज हुआ अपराध
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग जांच शुरू की। जांच के आधार पर 6 फरवरी को ट्रेलर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया

ट्रेलर चालक गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix