
Durg: शेयर मार्केट में बड़ा फ्राॅड: ग्रामीण से 31.50 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर बाजार के नाम पर एक बड़ा ऑनलाइन फ्राॅड सामने आया है। तारिघाट निवासी खिलेश्वर सिन्हा से 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले में पाटन पुलिस ने श्री बहुबली ब्रोकरेज फर्म के डायरेक्टर अंकुश सुरेश जैन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दिया गया लालच
खिलेश्वर सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वे शेयर मार्केट में निवेश संबंधी सुझाव पाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। इस ग्रुप के एडमिन और सदस्यों द्वारा उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर एक विशेष मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

ऐप के माध्यम से किया निवेश, फिर नहीं निकाल पाए पैसे
ग्रुप के निर्देश पर पीड़ित ने एप के जरिए लगातार निवेश किया। शुरुआत में लाभ दिखाया गया, जिससे विश्वास बढ़ा। लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो एप ने कोई ऑप्शन नहीं दिया और राशि रिलीज नहीं हुई। इसी दौरान पीड़ित को समझ आया कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत मिलने पर पाटन पुलिस ने आरोपी अंकुश सुरेश जैन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह संगठित साइबर फ्राॅड गिरोह हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


