February 7, 2026
Durg में नाबालिग से लंबे समय तक दुष्कर्म का खुलासा, अब तक 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Durg में नाबालिग से लंबे समय तक दुष्कर्म का खुलासा, अब तक 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Feb 7, 2026

दुर्ग जिले में नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के एक अत्यंत गंभीर मामले में महिला थाना दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था प्रकरण
महिला थाना दुर्ग में दिनांक 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ उपस्थित हुई थी और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के अनुसार, अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद कुल 6 आरोपियों द्वारा उसके साथ बार-बार दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।
BNS और POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2) तथा POCSO Act की धारा 6 एवं 12 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जा चुकी थी।
फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को दिनांक 07 फरवरी 2026 को दोपहर 13:25 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और उसे सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अब तक गिरफ्तार आरोपी
1.विजय स्वाइन (37 वर्ष) – निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई (पूर्व से गिरफ्तार)
2.अनिल चौधरी (60 वर्ष) – निवासी ज़ोन-01, खुर्शीपार (पूर्व से गिरफ्तार)
3.गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष) – निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव (पूर्व से गिरफ्तार)
4.कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप (58 वर्ष) – निवासी सेक्टर-05, सड़क-09, मकान नंबर 05-ए, मूल पता राम लखनपार, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix