
Durg में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने फहराया तिरंगा
जिले के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में प्रदेश के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजन हुए सम्मानित
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया।

स्कूली बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियां बनी आकर्षण
समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम और उत्साह का संचार किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



