
Durg में हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत
दर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार 25 नवंबर को हुए सड़क हादसे में एक 58 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। राजनांदगांव निवासी गिरजा बाई देवांगन अपने पति के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान बोरीगारका मोड़ के पास पीछे से आ रही एक हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा
हादसा सुबह करीब 11 बजे उतई–पउवारा रोड पर बोरीगारका मोड़ के पास हुआ। गिरजा बाई अपने पति भागवत प्रसाद देवांगन की बाइक (क्रमांक CG04CQ9163) पर पीछे बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG07BH4196) ने पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और गिरजा बाई सड़क पर आ गिरीं। इसी दौरान हाइवा का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति का बयान
भागवत प्रसाद देवांगन ने बताया कि वे चोवाराम देवांगन की बेटी समृद्धि के विवाह समारोह में शामिल होने बोरीडीह स्थित साहू पैलेस जा रहे थे। रास्ते में अचानक हाइवा की टक्कर से यह हादसा हो गया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
उतई पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



