
Durg में फोरलेन के डिवाइडर से ग्रिल चोरी, PWD ने दर्ज कराई FIR
दुर्ग जिले में उरई–पाटन फोरलेन मार्ग पर सड़क डिवाइडर में लगी लोहे की ग्रिल चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने करीब 50 किलो वजनी कुल 266 ग्रिल उखाड़कर चोरी कर ली हैं। इस घटना से लोक निर्माण विभाग (PWD) में हड़कंप मच गया है।
CSVTU से CISF क्षेत्र तक लगातार हो रही चोरी
जानकारी के अनुसार CSVTU मुक्तिधाम मोड़ से लेकर CISF कैंटीन मोड़ तक फोरलेन सड़क के डिवाइडर में लगी ग्रिल को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अज्ञात चोर योजनाबद्ध तरीके से लोहे की ग्रिल उखाड़कर ले जा रहे हैं।
PWD की शिकायत पर नेवई मिलाई थाने में FIR
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से थाना नेवई मिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब तक 266 ग्रिल चोरी होने की पुष्टि
PWD के अनुसार दुर्ग–उरई–पाटन फोरलेन मार्ग में CSVTU मोड़ से CISF कैंटीन मोड़ तक कुल 244 नई ग्रिल चोरी हो चुकी हैं। वहीं CISF गेट नंबर-03 से CISF RTC मिलाई तक 22 ग्रिल गायब पाई गई हैं। इस तरह कुल 266 ग्रिल चोरी होने की पुष्टि हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार हो रही इन चोरियों से सड़क सुरक्षा और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



