February 25, 2026
ऑपरेशन सुरक्षा” का असर, दुर्ग में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में आई बड़ी कमी

ऑपरेशन सुरक्षा” का असर, दुर्ग में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में आई बड़ी कमी

Jan 2, 2026

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2025 में “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाया गया। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जहां वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना जनित मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

दुर्घटना दर में गिरावट

यातायात पुलिस के अनुसार, प्रभावी चेकिंग, जागरूकता और सुधार कार्यों के चलते ब्लैक और ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में हादसों में कमी आई। वर्ष 2024 में जहां ब्लैक स्पॉट पर 23 मौतें दर्ज की गई थीं, वहीं 2025 में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 3 रह गया।

नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण नशे में वाहन चलाने पर विशेष फोकस किया गया। वर्ष 2025 में ड्रिंक एंड ड्राइव के 1370 मामलों में कार्रवाई की गई, जिनमें न्यायालय द्वारा करीब ₹1.40 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया।

एक साल में 1.22 लाख चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर वर्ष 2025 में कुल 1 लाख 22 हजार चालानी कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग और अन्य यातायात उल्लंघन शामिल हैं। कुल समन शुल्क के रूप में ₹3.83 करोड़ से अधिक की राशि वसूल की गई।

नववर्ष पर विशेष चेकिंग

31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिलेभर में विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए, जिनके कारण इन दो दिनों में जिले में एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई। इस दौरान 366 चालान काटे गए और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में वाहन जब्त कर न्यायालय भेजे गए।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और गति सीमा सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix