
Durg जिले में महिला हत्याकांड का खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी का बदला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 20 सितंबर 2025 को ग्राम टेमरी (नगपुरा) में एक अज्ञात महिला का पत्थर से कुचला शव मिलने का सनसनीखेज मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेस नोट के अनुसार, शव की शिनाख्त गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (40 वर्ष) पिता हरिशचंद जांगड़े, ग्राम दादर (हाल पोटिया चौक, दुर्ग) के रूप में हुई। हत्या का मुख्य आरोपी आकाश बघेल उर्फ मोनू (27 वर्ष), जो घटना के बाद फरार था, आज 29 सितंबर 2025 को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हत्या का पूरा मामला: ठगी से शुरू हुई साजिश
पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी आकाश बघेल वाटर फिल्टर प्लांट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मी था। उसने गंगोत्री को नौकरी लगाने का झांसा देकर पैसे ऐंठे। आकाश ने खुद को “अमन” नाम के काल्पनिक बड़े अफसर का परिचय दिया और दूसरे मोबाइल से फोन कर विश्वास दिलाया कि नगर पालिका या पंचायत में संविदा नौकरी 30-50 हजार रुपये में लग जाएगी। गंगोत्री ने पैसे आकाश के अकाउंट में ट्रांसफर किए, लेकिन नौकरी नहीं लगी।

घटना की चिंगारी: 20 सितंबर 2025 को आकाश ने चरौदा में इंटरव्यू का बहाना बनाया। जब गंगोत्री ने अपनी परिचितों को बताया कि इंटरव्यू न होने पर आकाश और “अमन” के खिलाफ शिकायत करेगी, तो आकाश को भनक लग गई।
सुपारी और हत्या: आकाश ने निर्भय जांगड़े (19 वर्ष, जालबांधा, खैरागढ़) को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। पैसा निर्भय के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (शाखा कातुल बोर्ड) अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। 19 सितंबर 2025 की रात को आकाश और निर्भय ने गंगोत्री को खाना खिलाने के नाम पर ग्राम टेमरी ले जाया। वहां निर्भय ने बेल्ट से गला दबाया, आकाश ने पटक दिया। दोनों ने बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।
घटना के बाद आकाश फरार हो गया और डोगरगढ़ मेले तथा तिरुवनंतपुरम (हेमलता बंजारे के कहने पर) में फरारी काटी।
गिरफ्तारियां: 7 आरोपी अब हिरासत में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम और पुलगांव थाना प्रभारी की जांच में प्रकरण दर्ज (मर्ग क्र. 87/2025, अपराध क्र. 402/2025, धारा 103 BNS)।
+
25 सितंबर 2025 को: निर्भय जांगड़े (19), जयदीप साहू (19, कातुल बोर्ड दुर्ग), मनीष बंजारे (19, आशा नगर दुर्ग), पवन कुमार सिंह (कातुल बोर्ड भिलाई), हेमलता बंजारे (कातुल बोर्ड भिलाई), और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया। ये षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने, जेवर लूटने और अपराधी को सरक्षण देने के आरोपी हैं।
29 सितंबर 2025 को: मुख्य आरोपी आकाश बघेल उर्फ मोनू (कातुल बोर्ड हरिनगर) गिरफ्तार।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



