
Durg : तितुरडीह में गांजा बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहन नगर थाना पुलिस ने तितुरडीह क्षेत्र में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 30 ग्राम गांजा और ₹2200 नकद बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तितुरडीह इलाके में एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
तलाशी में गांजा बरामद
पुलिस ने मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल नाग (38 वर्ष), निवासी तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



