March 5, 2026
Durg जिले के Bhilai में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला

Durg जिले के Bhilai में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला

Oct 18, 2025

दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटर में इलाज के लिए पहुंची महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थी। उस समय जांच कक्ष में कोई नर्स या अन्य महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में यह हरकत की, जिससे वह घबरा गई। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से डॉक्टर फरार है।

रूटीन अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी गर्भवती

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (16 अक्टूबर) को भिलाई टाउनशिप की रहने वाली गर्भवती महिला अपने रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए नेहरू नगर स्थित सेंटर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर गिरीश वर्मा ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे वह बेहद असहज हो गई।

पति को पूरी बात बताई, दोनों पहुंचे थाने

डरी-सहमी महिला ने जांच खत्म होते ही तुरंत सेंटर से बाहर निकलकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों सीधे सुपेला थाना पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि डॉक्टर की हरकत से वह मानसिक रूप से बेहद आहत है और उसे न्याय चाहिए।

बता दें कि गिरीश वर्मा डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी लैब में काम करता है। भिलाई के नेहरू नगर चौक में चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के पीछे इमाजेस लैब है। जहां वह काम करता है। इस मामले में दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से सपंर्क करने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया।

सुपेला थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद से शहर के मेडिकल संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत मिलते ही सुपेला पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने तुरंत जांच की प्रक्रिया शुरू की है।

दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच केंद्र के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix