February 12, 2026
Durg : 15 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे प्रधान आरक्षक की मौत, बस से उतरते समय फिसला पैर

Durg : 15 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे प्रधान आरक्षक की मौत, बस से उतरते समय फिसला पैर

Feb 11, 2026

दुर्ग : दुर्ग जिले के पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलाई के महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की आज दुर्ग बस स्टैंड पर एक हादसे में मृत्यु हो गई। त्रिलोक सिंह अपनी 15 दिनों की छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने वापस लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

बेटी के सामने हुआ हादसा

प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह (आरक्षक क्रमांक 33) मूलतः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले थे। वे अपनी बेटी के साथ बस से दुर्ग पहुंचे थे। जैसे ही बस दुर्ग स्टैंड पर रुकी और वे नीचे उतरने लगे, अचानक उनका पैर पायदान से फिसल गया। असंतुलित होकर जमीन पर गिरने से उनकी आंख के नीचे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

हादसे के तुरंत बाद उनकी बेटी और वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, गिरने से आई चोट और सदमा मौत की प्रारंभिक वजह हो सकती है, लेकिन असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

विभाग में शोक की लहर

त्रिलोक सिंह महिला थाना भिलाई में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।  दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix