
Durg: दीपावली की खुशियां मातम में बदली… पटाखे से झुलसा तीन साल का मासूम, अस्पताल में इलाज जारी
दुर्ग। दीपावली पर्व के दौरान दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पटाखा फूटने से एक तीन साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जिला अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ
पीड़ित बच्चे का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में आसपास के लोगों ने मानवीय पहल करते हुए आपस में चंदा एकत्र कर आर्थिक सहायता प्रदान की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



