
Durg Court परिसर में सनसनीखेज घटना, ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Durg: शहर के Court परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (निवासी आपपुरा वार्ड 31, सिटी कोतवाली के पीछे) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

युवराज सार्वा की तीन बेटियां हैं, जो पहलवानी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



