March 3, 2026
Durg:चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5.5 लाख के जेवरात बरामद

Durg:चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5.5 लाख के जेवरात बरामद

Sep 5, 2025

गणेश नगर जामुल में मकान में चोरी का मामला
जामुल पुलिस ने गणेश नगर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सुदर्शन कुमार कुर्रे, निवासी गणेश नगर, जामुल ने 13 अगस्त 2025 को अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार जाने के बाद घर लौटने पर पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये थी, अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिए गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी
जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही दीशु जगत (20 वर्ष) और उनकी मां अनुराधा जगत (42 वर्ष), निवासी क्रांति मार्केट, जोन-3, खुर्सीपार, जिला दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया

चोरी के जेवरात का खेल, मां करती थी खपाने का काम
आरोपी दीशु जगत ने चोरी किए गए जेवरात का कुछ हिस्सा अपनी मां अनुराधा जगत को सौंपा था, जो इन्हें बेचने और गिरवी रखने का काम करती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के कुछ जेवरात को बेचकर दीशु ने एक आईफोन खरीदा था, जबकि बाकी जेवरात को दंतेवाड़ा में गिरवी रखा गया था। जामुल पुलिस ने दंतेवाड़ा पुलिस की मदद से वहां से भी जेवरात बरामद किए। कुल मिलाकर 5.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आज दिनांक 05 सितंबर 2025 को दोनों आरोपियों, दीशु जगत और अनुराधा जगत, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरुंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध विवरण:
अपराध क्रमांक: 686/25
धारा: 331(4), 305, 3(5) बीएनएस
जप्त सामग्री: सोने-चांदी के जेवरात, कीमत 5,50,000 रुपये

आरोपियों का विवरण:
दीशु जगत, उम्र 20 वर्ष
श्रीमती अनुराधा जगत, उम्र 42 वर्ष
पता: क्रांति मार्केट, गुड्डू खान के घर के पास, जोन-3, खुर्सीपार, जिला-दुर्ग।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix