March 4, 2026
Durg, Changori: साधारण विवाद में टंगिया से वार कर ईंट-भट्ठा के मुंशी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Durg, Changori: साधारण विवाद में टंगिया से वार कर ईंट-भट्ठा के मुंशी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Aug 26, 2025

दुर्ग। जिले के ग्राम चंगोरी स्थित एक ईंट-भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों ने साधारण विवाद के चलते भट्ठे के मुंशी किशन लाल साहू की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून से सने कपड़े और शराब की बोतल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है।

घटना का विवरण

मामला 24 अगस्त 2025 की रात करीब 8.30 बजे का है। ग्राम चंगोरी स्थित शिवलाल चक्रधारी के ईंट-भट्ठे के लेबर क्वार्टर के बाहर तीन मजदूर शराब पी रहे थे। उसी दौरान भट्ठे के मुंशी किशन लाल साहू वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर उनसे झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मजदूरों ने गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपी धनसाय साहू और एक नाबालिग ने किशन लाल को पकड़ लिया, जबकि आरोपी काशीराम चौहान ने पास रखे टंगिया से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन लाल वहीं गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। बाद में आरोपियों ने इस घटना को हादसा साबित करने की कोशिश की और भट्ठा मालिक को फोन कर जानकारी दी कि किशन लाल टंगिया से टकराकर घायल हो गए हैं।

अस्पताल में मौत

भट्ठा मालिक सुभाष चक्रधारी ने उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान 25 अगस्त की सुबह 5.18 बजे किशन लाल की मौत हो गई।

पुलिस जांच में सच आया सामने

प्रारंभिक जांच में मामला हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर टंगिया, शराब की बोतल और खून से सने कपड़े बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  • काशीराम चौहान
  • धनसाय साहू
  • एक नाबालिग आरोपी

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix