March 3, 2026
Durg : सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस चार लोगों को किया गिरफ्तार

Durg : सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस चार लोगों को किया गिरफ्तार

Oct 17, 2025

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने कानून तोड़ने वाली घटना में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आम सड़क पर वाहन खड़ा कर जन्मदिन मनाने के लिए केक काटा और आवागमन बाधित किया। घटना 13-14 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे की है। आरोपी शुभम यादव, नीरज नेपाली, रवि यादव और सोहन मेश्राम सफेद रंग की फार्चुनर कार (सीजी-12 ए.क्यु 3600) में सवार होकर आम रोड पर खड़े हुए और मार्ग अवरुद्ध कर केक काटकर जन्मदिन मनाने लगे।

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


थाना वैशाली नगर में इस संबंध में आपराधिक मामला संख्या 338/2025 के तहत धारा 126(2), 190, 3(5) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल गिरफ्तारी अभियान चलाया और सभी चार आरोपियों को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार किया।

आरोपियों के नाम

  1. शुभम यादव, पिता लालजी यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी कैम्प-1 संग्राम चौक, भिलाई
  2. सोहन मेश्राम, पिता स्व. सरजू मेश्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैम्प-1, 18 नंबर रोड, स्टील नगर, भिलाई
  3. रवि, पिता राजू प्रसाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प-1, आजाद मोहल्ला, शितला मंदिर के पास, भिलाई
  4. निरज कुमार सिंह, पिता स्व. कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी कैम्प-1, 18 नंबर रोड, भिलाई

इन आरोपियों के आदतन अपराधिक कृत्यों को देखते हुए उन्हें पृथक से 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix