March 4, 2026
Durg :  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार संचालक सहित चार युवक गिरफ्तार

Durg :  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार संचालक सहित चार युवक गिरफ्तार

Oct 15, 2025

दुर्ग । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “संकल्प – एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापा मारते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि स्मृति नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर युवाओं को निकोटिन युक्त फ्लेवरयुक्त हुक्का पिला रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की, जिसमें हुक्का बार संचालक नीरज सिंह (22 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि हुक्का सामग्री राजा नामक व्यक्ति से लेकर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहा था।

कई सामान और कैश जप्त

पुलिस ने मौके से दो हुक्का पॉट, दो हुक्का पाइप, छह प्रकार के निकोटिन युक्त फ्लेवर, कोल और अन्य सामग्री सहित कुल 5,000 रुपये का सामान जप्त किया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. नीरज सिंह – स्मृति नगर, थाना सुपेला

2. धनंजय साहू (25 वर्ष) – चर्च के पास, दुर्ग

3. गगनदीप सिंह (27 वर्ष) – बाबादीप सिंह नगर, सुपेला

4. संकेत धर्मकार (27 वर्ष) – सिद्धार्थ नगर, दुर्ग

120 घरों और संदिग्ध स्थानों की जांच 

साथ ही, कुम्हारी के उड़िया मोहल्ला में अवैध मादक पदार्थों की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें 120 घरों और संदिग्ध स्थानों की जांच की गई।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु (चौकी प्रभारी, स्मृति नगर), सउनि गोरखनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक नरोत्तम सिंह निषाद, आरक्षक कमल नारायण परगनिहा और अनिकेत चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix