
Durg: नगर निगम की गाड़ी ड्राइवर के लापरवाही से हुआ भीषण हादसा, एक की मौत, महिला गंभीर
दुर्ग नगर निगम की गाड़ी पर उठे सवाल
दुर्ग। शहर में गुरुवार सुबह दुर्ग नगर निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क पर कहर बरपाया। तेज रफ्तार में दौड़ रही इस गाड़ी ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में सड़क पार कर रही दो महिलाएं भी चपेट में आ गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ड्राइवर की लापरवाही बनी मौत की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचरा गाड़ी चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और मोड़ पर अचानक नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी सवार को रौंदने के बाद गाड़ी ने सड़क पार कर रही महिलाओं को भी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


