
Durg-Bhilai में सुरक्षा कड़ी : संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की सघन जांच
पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
दुर्ग और भिलाई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों — बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिले की सीमाओं पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की सघन जांच शुरू की है।

जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी
जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर आने-जाने वाले सभी वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए सख्त निगरानी रख रही है।

डॉग स्क्वॉड और एंटीसेबोटाज टीम सक्रिय
सुरक्षा जांच में एंटीसेबोटाज टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही हैं।
सभी थाना प्रभारी कर रहे निगरानी
सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में टीमों के साथ सक्रिय रूप से जांच अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



