
Durg: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 23 अगस्त 2025 — दुर्ग शहर में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक प्रभावी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गंजपारा पुलगांव पुल के नीचे शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 32 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (प्रत्येक पौवा 180 एमएल, कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर), बिक्री की रकम 150 रुपये और कुल राशि 3350 रुपये जप्त की।

कार्यवाही का विवरण
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ यमन गोंड़ (27 वर्ष, निवासी एचपी गैस एजेंसी के सामने, गंजपारा, दुर्ग) के रूप में हुई।
जप्ती पत्रक के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (कुल 5.760 बल्क लीटर) और बिक्री से प्राप्त नकदी जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 394/2025 दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



