
Durg पुलिस की आतिशबाज़ी व्यापारियों के साथ बैठक, तय मात्रा से अधिक पटाखे रखने पर होगी कार्रवाई
दुर्ग। दीपावली पर्व नज़दीक आने के मद्देनज़र दुर्ग पुलिस ने सोमवार को जिले के पटाखा व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे केवल वैध लाइसेंस के आधार पर ही पटाखों का व्यापार करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें।

वैध लाइसेंस और नियमों का पालन अनिवार्य
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर व्यापारी के पास वैध विस्फोटक लाइसेंस होना चाहिए। दुकान में रखे जाने वाले पटाखों की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर ही रहे। किसी भी व्यापारी द्वारा अधिक मात्रा में पटाखे रखे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मानक के अनुसार ही करें बिक्री
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल मानक एवं स्वीकृत ब्रांड के पटाखे ही बेचे जाएं। अवैध या असुरक्षित पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही दुकानों में सुरक्षा उपकरण और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



