
Durg: घर के बाहर गाली-गलौज और दुष्कर्म की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन बाद पुलिस के लगा हाथ
दुर्ग: दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी ने युवती के घर के बाहर खड़े होकर न केवल अश्लील गाली-गलौज की थी, बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की धमकी भी दी थी। 15 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई थी वारदात
घटना 25 जनवरी 2026 की रात लगभग 10:30 बजे की है। उरला क्षेत्र स्थित प्रार्थिया के निवास के बाहर आरोपी शिवम चंद्राकर ने पहुँचकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रार्थिया का आरोप है कि आरोपी ने उसका नाम लेकर गंदी-गंदी गालियां दीं। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और भविष्य में दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 49/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में कार्रवाई की:
- धारा 75(1)(4): यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment)।
- धारा 296 व 351(3): अश्लील कृत्य और आपराधिक धमकी (जान से मारने की धमकी)।
लगातार घेराबंदी के बाद आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद से ही आरोपी शिवम चंद्राकर फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार, 11 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान शिवम चंद्राकर (26 वर्ष), निवासी उरला राम नगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है । आरोपी को दोपहर 4 बजे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



