March 3, 2026
Durg:6 साल की बच्ची रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़ी, पुलिस की सतर्कता से सकुशल मिली

Durg:6 साल की बच्ची रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़ी, पुलिस की सतर्कता से सकुशल मिली

Sep 25, 2025

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक 6 साल की बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई थी, जिसे पुलिस की तत्परता और सतर्कता के कारण सकुशल उसकी मां से मिलवाया गया। यह घटना रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज गेस्ट हाउस के पास हुई, जहां बच्ची बारिश में भीगती हुई मिली थी। बच्ची नागपुर की रहने वाली है और उसका नाम अरु उर्फ आरोही बताया गया है।

पुलिस को मिली सूचना, तुरंत शुरू की तलाश
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र मेश्राम नामक व्यक्ति ने बच्ची को अकेले देखकर तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाने के आरक्षक राजेश्वर साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम अरु उर्फ आरोही बताया। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की।

रेलवे स्टेशन पर व्यापक तलाशी अभियान
पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल, ढाबों और मंदिरों में बच्ची के परिजनों की खोजबीन की। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी इसकी सूचना दी गई। प्लेटफॉर्म पर तलाशी के दौरान बच्ची की मां भारती भारजा मिलीं। भारती ने बताया कि वह भी अपनी बच्ची को ढूंढ रही थीं, लेकिन स्टेशन पर भीड़ के कारण वह उनसे बिछड़ गई थी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix