
Durg: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बड़ा पापा गिरफ्तार
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी, जो बच्ची का दूर का रिश्तेदार है और उसे बड़ा पापा कहकर बुलाया जाता था, ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। यह घटना दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनंत चौदस के दिन घटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिस्किट खिलाने के बहाने ले गया था बच्ची को
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वह शादीशुदा है और कातुलबोर्ड इलाके का निवासी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया था। इस दौरान बच्ची करीब 3 घंटे तक लापता रही, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
आरोपी की पत्नी ने लौटाई बच्ची
घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने बच्ची को उसके परिवार के पास वापस लाया। परिवार ने बच्ची की हालत देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी जेल में
दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह की कोई अन्य वारदात तो आरोपी ने पहले नहीं की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



