
Durg: कैश काउंटर तोड़कर उड़ाए 2.25 लाख रुपये, Police ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुकान के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर करीब 2 लाख 25 हजार रुपए नकद चोरी किए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कैश काउंटर तोड़कर उड़ाए थे 2.25 लाख
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को प्रार्थी उमाकांत यादव (54 वर्ष) निवासी मैत्री नगर, थाना नेवई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान के कैश काउंटर का गल्ला टूटा हुआ है। गल्ले में रखे 500 रुपए के 4 बंडल (करीब 2 लाख रुपए) और दूसरे खंड में रखे 10, 20 के सिक्के व 100, 50, 500 के नोट (करीब 25 हजार रुपए) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

तीन युवकों ने दिया चोरी को अंजाम
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—
- तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू (20)
- राकेश यादव उर्फ पाकू (20)
- गोपी किशन साहू (21)
तीनों आरोपी ग्राम धनौरा, थाना पदमनाभपुर के निवासी हैं।
ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 11 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



