
Durg: भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख नकद और 15 मोबाइल जब्त
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली, पुलगांव और धमधा थाना क्षेत्रों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 2 लाख रुपये नकद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
राजेंद्र पार्क के सामने पकड़ा गया सट्टा संचालक
3 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने एक युवक मोबाइल के जरिए भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहा है। छापेमारी में आरोपी दिनेश बंजारे (31 वर्ष) पकड़ा गया। उसने बताया कि वह MYbet777.co साइट पर अंकित मेडे से मिली आईडी का उपयोग कर सट्टा खिला रहा था।

आरोपी के कब्जे से
- 2 मोबाइल फोन
- ₹1,00,000 नकद जब्त
- आकाश नंदनवार से भी 1 मोबाइल व ₹50,000 बरामद किए गए।
पुलगांव थाना—टीमन बंजारे पकड़ा गया
सूचना के आधार पर पुलगांव चौक से टीमन बंजारे (26) को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्त पवन तांबूले से ऑनलाइन सट्टा आईडी और पासवर्ड लेकर दांव लगाना शुरू किया था ।कब्जे से Vivo और Samsung के 2 मोबाइल जब्त।
9 आरोपी एक साथ गिरफ्तार
मंगल भवन के पास पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट/कल्याण/राजधानी नाइट सट्टा चलाते 9 लोगों को पकड़ा।
आरोपी
- शशांक शर्मा
- तुकाराम
- राकेश सिन्हा
- धर्मराज वर्मा
- देवचरण साहू
- संजय कहार
- थान सिंह यादव
- शेखर साहू

कब्जे से 10 मोबाइल फोन 31,200 नकद बरामद।
सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
तीनों थाना क्षेत्रों में आरोपियों के खिलाफ धारा 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



