
दूध और केले का Combination सेहत पर भारी: आयुर्वेदिक चेतावनी
रायपुर : अक्सर लोग अपनी डाइट में ताकत और एनर्जी के लिए दूध और केले का सेवन एक साथ करते हैं। लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि यह संयोजन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लगातार दूध और केले को साथ लेने से शरीर के अंदर ब्लॉकेज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो लंबे समय में गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञों की राय
आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. राजेश कुमार सिंह का कहना है कि दूध और केले दोनों में ही ‘चिपकने’ वाले तत्व पाए जाते हैं। जब इन्हें साथ लिया जाता है तो ये ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं और समय के साथ शरीर के नसों, कोशिकाओं और रिक्त स्थानों में अटक सकते हैं। इस वजह से रक्त प्रवाह और पोषक तत्वों की आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है।
उनका कहना है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम या शारीरिक मेहनत करते हैं, उनके लिए इस कॉम्बिनेशन को पचाना आसान हो सकता है, लेकिन सामान्य व्यक्ति के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है।
शोध और साक्ष्य
डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अवधेश प्रसाद और डॉ. हिमानी आर्य ने 19 से अधिक आयुर्वेदिक ग्रंथों का अध्ययन और शोध के बाद लिखा है कि दूध और केले का संयोजन सेहत के हिसाब से उचित नहीं है। उनकी किताब में स्पष्ट बताया गया है कि यह कॉम्बिनेशन शरीर में विषाक्तता (टॉक्सिसिटी) बढ़ा सकता है।
क्यों नहीं लेना चाहिए फल और दूध साथ?
आयुर्वेदिक सिद्धांत के अनुसार, दूध को एसिडिक तत्वों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। अधिकांश फल एसिडिक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें दूध के साथ लेने पर शरीर में रासायनिक असंतुलन पैदा हो सकता है।
- केला
- आम
- अनार
- अंगूर
- सेब
इन फलों को दूध के साथ लेकर शेक बनाना आधुनिक ट्रेंड बन चुका है, लेकिन लगातार सेवन करने से यह आपकी सेहत के लिए खतरा साबित हो सकता है।
आधुनिक जीवनशैली और खतरे
आजकल बाजार में मिलने वाले फलों और दूध में कैमिकल्स, प्रिज़रवेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर्स की मिलावट आम हो गई है। ऐसे खाद्य पदार्थ विषाक्त तत्व शरीर में जमा कर देते हैं। नतीजा यह है कि पाचन तंत्र, लीवर और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

शिलाजीत और पुरुष शक्ति उत्पादों पर चेतावनी
डायट के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग और पुरुष शक्ति बढ़ाने के नाम पर धड़ल्ले से बिकने वाले उत्पादों के सेवन पर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। इसे गर्म पानी के साथ लेने से शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा हो सकती है। अगर व्यायाम से पहले शिलाजीत लिया जाए तो व्हाइट ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और इम्यून सिस्टम भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



