March 2, 2026
दुबई से लौटे गोल्ड तस्करों का दिल्ली पहुंचते ही अपहरण :

दुबई से लौटे गोल्ड तस्करों का दिल्ली पहुंचते ही अपहरण :

May 25, 2025

Highlights:
1.दुबई से लौटे युवकों के पेट में सोना
2.अल्ट्रासाउंड में सोने की गोलियों की पुष्टि
3.अपहरण के बाद तस्करी का खुलासा

मुरादाबाद में दुबई से लौटे चार युवकों के पेट में सोना होने की पुष्टि एक्सरे में हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते समय अपहरण हुए इन युवकों की जांच में यह खुलासा हुआ। अल्ट्रासाउंड में सोने की गोलियां पाई गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डॉक्टरों की मदद से सोना निकलवाने की प्रक्रिया जारी है।

मामला :
शुक्रवार रात सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर के मुहम्मद नावेद, शाने आलम, मुतल्लिब, जाहिद अली, अजरुद्दीन और जुल्फेकार तथा चालक जुल्फेकार का दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सरेशाम अपहरण कर लिया गया। पुलिस की वर्दी पहने छह बदमाशों ने खुद को जांच अधिकारी बताकर उनकी कार को रुकवाया। इसके बाद पेट में सोना छिपाकर लाने का आरोप लगाकर पूछताछ शुरू कर दी। फिर जांच की बात कहते हुए सभी सातों लोगों को तीन कारों में बैठाकर जंगल ले गए।शोर मचाने पर बदमाश इन्हें छोड़कर भाग गए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया है। दुबई से लौटे चारों लोग सोना तस्कर हैं।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मशीन पेट में सोना नहीं पकड़ सकी। निजी लैब और जिला अस्पताल में कराए गए अल्ट्रासाउंड में चार लोगों के पेट में सोने की गोलियां होने की पुष्टि हुई। एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार दुबई से आने वाले मुतल्लिब के पेट में गोलियों का बड़ा गुच्छा है।
अजरूद्दीन के आठ व जुल्फिकार के पेट में भी छह बड़ी-बड़ी गोलियां हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix