February 12, 2026
मैगी बनाने पर भड़का शराबी पति, पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा

मैगी बनाने पर भड़का शराबी पति, पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा

Feb 11, 2026

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए लोहे की पाइप से पिटाई कर दी, क्योंकि उसने रात में मैगी बनाई थी। पीड़िता की शिकायत पर कोरबा पुलिस ने ‘जीरो FIR’ दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, काजल तिवारी (26 वर्ष) का विवाह 5 फरवरी 2022 को बिलासपुर के सरकंडा निवासी अंकित तिवारी के साथ हुआ था। काजल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति शराब का आदी हो गया और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगा।

देर रात मैगी बनाने पर बढ़ा विवाद

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे अंकित नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उस वक्त मैगी बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अंकित ने गाली-गलौज करते हुए काजल को जान से मारने की धमकी दी और लोहे के पर्दे वाली पाइप से उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से आहत पीड़िता ने फोन पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। अगले दिन उसके पिता बिलासपुर पहुंचे और बेटी को अपने साथ कोरबा ले आए। वहां पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सरकंडा थाने पहुंची केस डायरी

चूंकि घटना स्थल बिलासपुर का सरकंडा थाना क्षेत्र है, इसलिए कोरबा की कोतवाली पुलिस ने तकनीकी रूप से ‘जीरो में अपराध’ दर्ज किया और अब डायरी बिलासपुर पुलिस को सौंप दी गई है। सरकंडा पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और आरोपी पति की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix