
नशे में धुत चालक की लापरवाही: अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, हादसे में पाँच स्कूली बच्चे घायल
धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री रोड स्थित जैन सुपर बाजार के सामने बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत ई-रिक्शा चालक के अनियंत्रित होने से रिक्शा पलट गई, जिसमें सवार पाँच स्कूली बच्चे घायल हो गए।

सभी बच्चे सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक चालक टिकरापारा और अंबेडकर चौक से बच्चों को लेकर गोकुलपुर सरकारी स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक साइकिल सवार बच्चे को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में घायल बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ सभी को मामूली चोटें पाई गईं। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां यह दुर्घटना हुई, वह जगह पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हांकित है और यहाँ आए दिन हादसे होते रहते हैं। ऐसे में नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



