
शराबी चालक की हैवानियत: 4 साल के मासूम को कार से कुचला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छुईखदान: शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक 04 वर्षीय मासूम बालक को कुचलने और घसीटकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी के खिलाफ जिला केसीजी पुलिस ने कड़ी और त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने डीआई वाहन चालक रोशन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना का दिल दहला देने वाला विवरण
दिनांक 12 दिसंबर 2025 की शाम, बिजली विभाग से संलग्न डीआई वाहन क्रमांक CG 08 AU 2705 का चालक रोशन कुमार पटेल, शराब के नशे में पद्मावतीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुटेलीखुर्द बाजार चौक पर सड़क किनारे खड़े 04 वर्षीय बालक डिमांशू जंघेल को तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी।

इतना ही नहीं, चालक ने यह जानते हुए भी कि मासूम सड़क पर गिर चुका है, वाहन को आगे-पीछे कर लगभग तीन मीटर तक बच्चे को घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
घायल बालक को तत्काल शासकीय अस्पताल छुईखदान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद डिमांशू जंघेल को मृत घोषित कर दिया।
मामले में दर्ज अपराध
- मृतक के पिता भगवती जंघेल की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 438/2025 दर्ज कर
- धारा 281, 125(ए), 105 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई
केसीजी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रोशन कुमार पटेल (31 वर्ष) निवासी ग्राम भठोरा, जिला कोरबा को 13 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



