
ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, पंजाब पुलिस और विजिलेंस का बड़ा एक्शन
25 जून 2025,
अमृतसर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और विजिलेंस के संयुक्त ऑपरेशन ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत की गई, जिसमें पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी हुई, जिनमें से 9 ठिकाने अमृतसर में मजीठिया से जुड़े थे।

छापेमारी के दौरान विजिलेंस ने मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू आवास से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। इस ऑपरेशन का नेतृत्व हाल ही में बहाल हुए AIG स्वर्णदीप सिंह ने किया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 2021 के ड्रग्स मामले और आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़ी है।
मजीठिया की पत्नी और अकाली दल विधायक गनीव कौर मजीठिया ने दावा
मजीठिया की पत्नी और अकाली दल विधायक गनीव कौर मजीठिया ने दावा किया कि 30 अधिकारियों की टीम ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और माहौल को आतंकित किया। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस कार्रवाई को सरकार की विपक्ष को दबाने की साजिश करार दिया।
अरविंद केजरीवाल ने इसे नशे के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बताया
हालांकि, इस छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे अनैतिक और परिवार की गरिमा के खिलाफ बताया। दूसरी ओर, संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे नशे के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बताया।

इसके अतिरिक्त, मजीठिया पर 2021 से NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स मामले मे आरोपी हैं, जो 2013 में 6000 करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट के पर्दाफाश से जुड़ा है। उस समय बर्खास्त DSP जगदीश भोला ने मजीठिया का नाम लिया था। हालांकि, हाई कोर्ट ने 2022 में कहा था कि मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स बरामदगी या तस्करी के ठोस सबूत नहीं मिले। इस गिरफ्तारी ने पंजाब की राजनीति में तूफान ला दिया है, और अकाली दल इसे बदले की कार्रवाई बता रहा है, जबकि इसे नशा मुक्त पंजाब की दिशा में कदम करार दे रही है। जांच अभी जारी है, और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर होगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



