March 3, 2026
एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Dec 21, 2025

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर में DRG के एक जवान की मौत हो गई। यह दुखद घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में सामने आई है, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर DRG में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा को ऑपरेशन से वापसी के दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायर हो गया। गोली सिर के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने आरक्षक की हालत गंभीर बताई थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

फिलहाल मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एक्सीडेंटल फायर किन परिस्थितियों में हुआ।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix