March 6, 2026
अवैध धान पकड़ने की कोशिश में ड्रामा: बोलेरो ने SDM की गाड़ी रोकी, आरोपी गिरफ्तार

अवैध धान पकड़ने की कोशिश में ड्रामा: बोलेरो ने SDM की गाड़ी रोकी, आरोपी गिरफ्तार

Dec 31, 2025

मरवाही। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आ रहे अवैध धान को लेकर तस्करों और प्रशासन के बीच रात के अंधेरे में रोमांचक धर-पकड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार को मध्यप्रदेश से अवैध धान को खपाने की कोशिश को रोकने के लिए मरवाही एसडीएम और उनकी टीम ने कार्रवाई की, लेकिन एक बोलेरो ने फिल्मी अंदाज में टीम के प्रयास में खलल डाल दिया।

बोलेरो ने SDM की गाड़ी रोकी

जानकारी के अनुसार, दरमोहली गांव के पास मरवाही एसडीएम की टीम ने शक के आधार पर पीकअप वाहन का पीछा किया। इसी बीच पीकअप चालक तेजी से भागने लगा। माल पकड़ाने से पहले अचानक एक बोलेरो एसडीएम की गाड़ी के सामने आ गई और रास्ता नहीं दिया। इस दौरान पीकअप वाहन मध्यप्रदेश की ओर भागने में सफल हो गया। एसडीएम और उनकी टीम ने इस घटना की सूचना गौरेला थाना में दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध धान बचाने आए बोलेरो के चालक, दरमोहली निवासी भरत राठौर को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix