March 1, 2026
दोस्त की Birthday Party में हुई हत्या: नेवई थाना Police की तेज कार्रवाई, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

दोस्त की Birthday Party में हुई हत्या: नेवई थाना Police की तेज कार्रवाई, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Sep 10, 2025

दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई हत्या: नेवई थाना पुलिस की तेज कार्रवाई, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
जिला दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल ग्राउंड में शराब सेवन और आपसी विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने चंद घंटों में त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि एक अपचारी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

वारदात का पूरा घटनाक्रम

प्रेमुराम ठाकुर, निवासी शिवपारा स्टेशन मरोदा नेवई, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा रोशन कुमार ठाकुर (उर्फ बेंदरा) रात 10 बजे अपने दोस्त नकुल जायसवाल की जन्मदिन पार्टी में गया था। देर रात घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन मरोदा शिवपारा के ग्राउंड में मृतक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर किसी भारी चीज़ से हमला कर गंभीर चोट देकर हत्या की गई थी।

 

बर्थडे पार्टी, शराब और विवाद

जांच में पता चला कि मृतक समेत आकाश प्रसाद, अभिषेक पासवान, धनुष उर्फ सेटठी, सूरज साव और एक अपचारी बालक जन्मदिन पार्टी में शामिल थे। पार्टी में केक कटने के बाद सभी ने स्कूल के ग्राउंड में शराब पी। 10:30 बजे सूरज साव वहां से चला गया।

 

रात लगभग 11:30 बजे विवाद हो गया। मृतक रोशन ठाकुर ने बर्थडे बॉय से झगड़ा किया। बाकियों ने विवाद रोकने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ गया। सबने मिलकर मृतक को हाथ मुक्का से मारा, फिर मृतक ने अपचारी बालक को दौड़ाया। आकाश प्रसाद व अपचारी बालक ने मृतक को गेट के पास पकड़कर ईंट से सिर कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की सख्त और तेज कार्रवाई

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धनुष सेटठी उर्फ धन्नू, अभिषेक पासवान और आकाश प्रसाद को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट भेजा है। एक किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। त्वरित कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

आरोपीगणों के नाम व विवरण

  • धनुष सेटठी उर्फ धन्नू, पिता संतोष सेटठी, उम्र 20 वर्ष
  • अभिषेक पासवान, पिता राजेश पासवान, उम्र 25 वर्ष
  • आकाश प्रसाद, पिता शत्रुहन प्रसाद, उम्र 18 वर्ष

 

पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 278/2025, धारा 103 बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नेवई पुलिस द्वारा की गई तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों में सराहना हो रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix