March 5, 2026
दो नाबालिगों ने की चोरी: त्योहार मनाने गया था परिवार, घर में रखा सामान उड़ा ले गए , दोनों गिरफ्तार

दो नाबालिगों ने की चोरी: त्योहार मनाने गया था परिवार, घर में रखा सामान उड़ा ले गए , दोनों गिरफ्तार

Oct 23, 2025

दुर्ग जिले के भिलाई में धनतेरस के दिन सुने मकान में चोरी हुई है। ग्राम नेवई भाठा का रहने वाला साहू परिवार त्योहार मनाने अपने गृहग्राम बालोद गया था। जिसके बाद 2 नाबालिगों ने घर घुसकर चोरी की।

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर लेकर संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेज दिया गया है।


घर पर ताला लगाकर गांव गया था परिवार

पुलिस के मुताबिक, ग्राम नेवई भाठा के रहने वाले द्रोणाचार्य साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 15 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी ऐश्वर्या साहू के साथ अपने घर में ताला लगाकर ग्राम कांदुल, जिला बालोद चले गए थे।

17 अक्टूबर की रात 11 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सिलाई मशीन, टीवी, गैस सिलेंडर, दो कटर मशीन, दो मिक्सर ग्राइंडर और चार नग चांदी की बिछिया चोरी कर ले गए। चोरी किए सामान की कुल कीमत लगभग 23 हजार रुपए बताई गई।


संदेह के आधार पर दो नाबालिगों को लिया हिरासत में

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 328/2025, धारा 331(4), 305(a), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कई सूत्रों और मुखबिरों की मदद से दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का सामान आपस में बांट लिया गया था।

दोनों ने चोरी का सामान बांटा आधा-आधा

जांच में पता चला कि अपचारी बालक 1 के पास टीवी, गैस सिलेंडर, कटर मशीन और चांदी की बिछिया थी, जबकि अपचारी बालक 2 के पास सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और कटर मशीन थी।

पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर धारा 23(2) साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरंडम तैयार किया और दोनों से चोरी गया सामान जब्त कर लिया।
इसके बाद 21 अक्टूबर को दोनों अपचारी बालकों को रात साढ़े 9 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संप्रेक्षण गृह पुलगांव जिला दुर्ग भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix