
दंतेवाड़ा में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप: बेटे ने मां को मारा थप्पड़… पंचायत में दो पक्षों की जमकर मारपीट, 21 पर FIR
दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक बेटे द्वारा अपनी मां को थप्पड़ मारने की घटना ने पूरे गांव में बवाल खड़ा कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बेटे ने मां को मारा थप्पड़
जानकारी के अनुसार, बेड़मा गांव निवासी नंदा सोरी (25) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां को थप्पड़ मार दिया था। इस पर महिला अपने मायके वालों के पास चली गई और उन्हें घटना की जानकारी दी। अगले दिन मायके वाले नंदा सोरी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी।
जमकर चले लाठी-डंडे
इसके बाद महिला के ससुराल पक्ष ने नाराज होकर पंचायत बुलवाई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग और गांव के सरपंच-पंच मौजूद थे। लेकिन पंचायत के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में कई लोग घायल हुए, जिनमें से 5 से 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक पक्ष ने 17 लोगों को, जबकि दूसरे ने 4 समेत अन्य को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर की रात मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



