
Raipur में दो पक्षों में लाठी-डंडे और घूंसे चले
मौदहापारा क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर भिड़े युवक, तीन घायल
रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और घूंसे चले। यह विवाद पुराने झगड़े का बताया जा रहा है। घटना कल्लू गैरेज के पास हुई जहां दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

शादी से लौटते समय हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान आशा किराना दुकान के पास किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
तीन लोग घायल, थाने में रिपोर्ट दर्ज
इस झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के यासीन खान उर्फ शेरू, मोहसीन खान और वसीम खान, जबकि दूसरे पक्ष के तैफुद्दीन, कलीम खान, फहीम खान और आदिल खान शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



