
Diwali की रात राहगीर से लूट और मारपीट: जांजगीर-चांपा में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और नकदी बरामद
जांजगीर-चांपा जिले में दिवाली की रात लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। जहां आरोपियों ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट की, जेब से पैसे निकाले और स्कूटी छीन ली। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 1250 रुपए और स्कूटी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पहले आरोप लगाया फिर पैसे मांगे
यह घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच शंकर घाट धोबीपारा के पास हुई। पीड़ित दिनेश यादव अपने घर से सामान लेने जा रहे थे, तभी आरोपी जितेंद्र और सोमेश यादव ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने दिनेश पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से उन्हें कोर्ट में 10 हजार रुपए खर्च करने पड़े हैं और तुरंत पैसे की मांग की।इसके बाद दोनों आरोपियों ने दिनेश यादव के साथ मारपीट की और उनकी स्कूटी छीन ली। उन्होंने दिनेश की जेब से 1800 रुपए नकद भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए।”

दोनों आरोपी हिरासत में
चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जितेंद्र और सोमेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



