March 3, 2026
दिवाली-छठ पर घर जाने का झंझट: ट्रेनें फुल, Flight महंगी

दिवाली-छठ पर घर जाने का झंझट: ट्रेनें फुल, Flight महंगी

Sep 23, 2025

नई दिल्ली: दिवाली और छठ पर्व आने वाले हैं, लेकिन इस साल देश का युवा अपने घर जाने में परेशान है। स्पेशल ट्रेनों और नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, जबकि एयरलाइंस ने टिकट के दाम आसमान छू लिए हैं। फेस्टिव सीजन में लाखों लोग अपने घर लौटते हैं, खासकर बिहार और पूर्वांचल से।

 

ट्रेनों की स्थिति

नियमित ट्रेनों में 60 दिन पहले से रिजर्वेशन खुलता है, लेकिन दिवाली और छठ की डिमांड इतनी अधिक है कि सीटें मिनटों में फुल हो जाती हैं।

स्पेशल ट्रेनों का भी यही हाल है। बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही सीटें खत्म हो जाती हैं।

तत्काल टिकट के माध्यम से ही अब कुछ उम्मीद बची है, जो ट्रेन चलने के 24 घंटे पहले खुलती है।

मुख्य रूट्स की स्थिति:

  • दिल्ली → पटना: 15-19 अक्टूबर और 21-25 अक्टूबर तक कोई सीट उपलब्ध नहीं।
  • जयपुर → पटना: 11-28 अक्टूबर तक फुल।
  • मुंबई → पटना: 14-25 अक्टूबर तक सभी सीटें बुक।

 

फ्लाइट टिकट की कीमतें

  • दीपावली से पहले मुंबई से पटना के टिकट 28,000 रुपये तक पहुंच गए हैं।
  • छठ पूजा के बाद पटना से बेंगलुरु की फ्लाइट 35,000 रुपये तक।
  • दिल्ली, अहमदाबाद और अन्य बड़े शहरों से पटना के लिए टिकट भी महंगे हो गए हैं।

 

बसों और अन्य साधनों की स्थिति

बसों का किराया भी पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गया है।

इस कारण इस साल अधिकांश लोग जल्दी बुकिंग और तत्काल टिकट के सहारे ही यात्रा करने पर मजबूर हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix