
7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक…एक दिन भी नहीं चली डॉक्टर कपल’ की शादी, पति का बड़ा झूठ आया सामने
पुणे / नई दिल्ली। हिंदू विवाह को सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है, लेकिन पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर कपल की शादी महज 24 घंटे में टूट गई। शादी के कुछ ही घंटों बाद पति का ऐसा सच सामने आया, जिसने पत्नी को गहरे सदमे में डाल दिया और अगले ही दिन दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी।

मामला एक लव मैरिज से जुड़ा है। शादी से पहले युवक ने खुद को डॉक्टर बताया था। युवती भी पेशे से डॉक्टर है। इसी भरोसे पर दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और विवाह का फैसला लिया। लेकिन शादी की पहली ही रात पति ने जो खुलासा किया, उसने पूरे रिश्ते की नींव हिला दी।
डॉक्टर नहीं, मर्चेंट नेवी का निकला पति
महिला के अनुसार, पति ने स्वीकार किया कि वह डॉक्टर नहीं बल्कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और ड्यूटी के कारण उसे कई-कई महीनों तक घर से दूर रहना पड़ता है। यह जानकर पत्नी स्तब्ध रह गई। उसने इसे अपने साथ सीधा धोखा बताते हुए तुरंत अलग होने का फैसला कर लिया।

अगले दिन ही तलाक की अर्जी
शादी के तुरंत बाद दोनों अलग रहने लगे और 24 घंटे के भीतर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई। हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में करीब 18 महीने का समय लगा और अब अदालत ने आधिकारिक तौर पर उनके तलाक पर मुहर लगा दी है। अदालत में महिला पक्ष ने दलील दी कि शादी जैसे गंभीर रिश्ते में करियर और पहचान को लेकर झूठ बोलना विश्वासघात है। इसी आधार पर दोनों का साथ आगे बढ़ पाना संभव नहीं था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



