
कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, पटवारी को किया निलंबित
बलरामपुर। कलेक्टर के आदेश की अनदेखी करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया। राजपुर तहसील क्षेत्र में पदस्थ पटवारी पप्पू सोनी को आदेशों का पालन न करने और नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर ने लगभग एक माह पहले पप्पू सोनी का स्थानांतरण सामरी क्षेत्र में किया था और निर्देश दिया था कि वे निर्धारित समय में नई जगह पर जॉइनिंग करें। लेकिन उन्होंने आदेशों की अनदेखी करते हुए अब तक कार्यभार नहीं संभाला।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी अनुपस्थिति के कारण क्षेत्रीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



