
Bilaspur : दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, CCTV में कैद वारदात
शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई। बदमाशों ने एक दुकान संचालक को रोककर सोने की चेन लूटने का प्रयास किया, हालांकि विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकान जाते समय रोका, चेन लूटने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लक्ष्मीश ऑडिटोरियम के सामने ‘नीट स्वीट्स’ नाम से दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
बंदूक दिखाकर डराया, शोर मचाने पर फरार
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बंदूक दिखाकर दुकान संचालक को डराया और सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। जैसे ही पीड़ित ने शोर मचाया और विरोध किया, बदमाश मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



